मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता बिना होल्डिंग वाले भवनों (संपत्ति) की पहचान को नई मुहिम चलेगी। मकसद है निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिना होल्डिंग बिजली कनेक्शन वाले घरों को संपत्ति कर (होल्डिंग टैक्स) के दायरे में लाना। इसको लेकर अब बिजली कनेक्शन के जरिए नए सिरे से सर्वेक्षण व सत्यापन होगा। बिजली आपूर्ति प्रमंडल (शहरी एक और दो) से मिली रिपोर्ट में नगर क्षेत्र में एक लाख 76 बिजली कनेक्शन का ब्योरा दिया गया है। इसके आधार पर सर्वे के लिए सभी 49 वार्डों में दो-दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। पर्यवेक्षण की जिम्मेवारी टैक्स दारोगा सह प्रधान सहायक नूर आलम और टैक्स दारोगा गौरीशंकर प्रसाद को दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए नगर आयुक्त ने वार्ड स्तर पर गठित टीमों को होल्डिंगवार सर्वेक्षण और सत्यापन करके टैक्स दारोगा की जांच के ...