गोरखपुर, जनवरी 2 -- संयोग अच्छा था कि उपभोक्ता 14 साल तक रसीद संभाले रखा विभाग ने गलती माना, कहा- सिस्टम अपडेट न होने से हुई चूक गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम ने एक उपभोक्ता को उसके बिजली कनेक्शन के पीडी (स्थायी रूप से बिजली कनेक्शन काटने) होने के 14 साल बाद आरसी जारी कर दिया। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ता को 1.40 लाख की आरसी भेज दी गई। हालांकि उपभोक्ता द्वारा प्रस्तुत रसीद की जांच के बाद आरसी को निरस्त कर दिया गया। संयोग अच्छा था कि उपभोक्ता ने 14 साल तक सारे कागजात संभाल कर रखा था। साहबगंज के रहने वाले बृज मोहन गोयल ने अपने बिजली संयोजन का वर्ष 2010 में पीडी करा लिया था। लेकिन तत्कालीन अधिकारियों ने पीडी की डिटेल पोर्टल पर अपडेट नहीं किया। जिसकी वजह से उपभोक्ता का बकाया दिखा रहा था। जिसको लेकर जनवरी 2024 में उपभोक्ता को आरसी जारी हो...