चंदौली, अप्रैल 3 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में बिजली कटौती के दौरान अंधेरा छा जाने से अस्पताल में मरीजों के साथ ही इलाज कर रहे चिकित्सकों और सुरक्षाकर्मियों को दिक्कत हो रही है। वहीं चोर उचक्कों का भय बना रहता है। अंधेरा होने से मोबाइल से टार्च जलाकर के अस्पताल में भर्ती मरीजों का दवा उपचार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। प्रकाश नहीं होने से मच्छरों का आतंक और अंधेरे से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीज व परिजन बहुत काफी परेशान हैं। अस्पताल के आवासीय परिसर में रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों को भी रात्रि के पहर में चोर उचक्कों से काफी दहशत बना रहता है। सरकार की ओर से ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली कटौती के दौरान अस्पताल में प्रकाश की उपलब्धता के लिए 15 किलोवाट का सोलर सिस्टम व 15 किलोवाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.