देवरिया, जून 17 -- देवरिया/बरहज, हिन्दुस्तान टीम। तपिश भरी गर्मी से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जिले में बिजली कटौती से अब हालात बिगड़ने लगे हैं। सोमवार की रात बरहज में बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं ने न केवल हंगामा किया, बल्कि विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ भी कर दी। नाराज कर्मियों ने बिजली आपूर्ति पूरे उपकेंद्र की ठप कर दी और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इन दिनों गर्मी बढ़ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली विभाग के जर्जर संसाधन जवाब देने लगे हैं। जिसके चलते हर दिन घंटों शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी बिजली गुल रह रही है। शहर में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। सबसे अधिक बिजली की कटौती रामलीला मैदान बिजली घर से निकलने वाले फीडर क्षेत्रों में हो रही है। लोगों को अपना आवश्यक कार्य निपटाने के लिए जनरेटर व इन्वर्टर का सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.