वाराणसी, फरवरी 8 -- शिवपुर, संवाद। दो दिनों से बिजली कटौती के कारण शिवपुर सीएचसी की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस दौरान ऑपरेशन और विभिन्न प्रकार की जांच नहीं हो पा रही हैं। इसके चलते 200 से अधिक मरीजों की जांच प्रभावित हुई और दर्जनभर ऑपरेशन टाले गए हैं। सीएचसी में इनवर्टर बैकअप से सेवाओं का संचालन संभव नहीं है और जनरेटर भी उपलब्ध नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है। शहरी स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से मरीजों और तीमारदारों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जनरेटर सुविधा के लिए कई माह से केवल फाइलें ही सीएमओ कार्यालय में घूम रही हैं और आला अधिकारियों को आम मरीजों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। कोईलहवा उपकेंद्र से कादीपुर-शिवपुर क्षेत्र में बिजली के तार बदलने के लिए सुबह 11 बजे से शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.