बदायूं, मार्च 28 -- मार्च माह के अंतिम सप्ताह में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तल्ख धूप लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रही है। इधर, बिजली कटौती ने लोगों की नींद हराम कर दी है। बिजली कटौती व मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मंगलवार रात में भी शहर के कई मोहल्लों में बिजली कटौती हुई। वहीं, बुधवार को भी दिन में कई बार बिजली की कटौती से शहरवासी परेशान रहे। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली ने रंग दिखाना शुरु कर दिया है। शहर से देहात तक दिनरात बिजली कटौती की जा रही है। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। जबकि प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्र को 24 घंटे,तहसीलों को 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 18 घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.