लखीमपुरखीरी, जून 25 -- शहर में अघोषित बिजली कटौती से परेशान उद्योग व्यापार मण्डल ने विधुत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर शहर की बिजली व्यवस्था ठीक कराये जाने की मांग की है।साथ ही चेतावनी दी है कि व्यवस्था न सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापार मण्डल का कहना है कि शहर के रोस्टर के मुताबिक कटौती के अतिरिक्त कटौती की जा रही। लोकल फाल्ट के नाम पर भी कई कई घंटे कटौती हो रही है।जो ठीक नहीं है। मांग है कि शहर को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाए,प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर टीपीएमओ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय ताकि लौकल फाल्ट के नाम पर पूरे फीडर की सप्लाई बाधित न हो। पदाधिकारियों का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप गोला शहर को विद्युत आपूर्ति का सही समय बताया जाए। यह भी बताया जाए कि गोला सब स्टेशन से शहर को कितने घंटे की आपूर्ति की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.