मुजफ्फर नगर, जून 18 -- उत्तर प्रदेश में लगातार बिजली कटौती और बढ़ती बिजली दरों के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आप के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए राज्यपाल के नाम डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन दिया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविन्द बालियान के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने लिखा की भीषण गर्मी में घंटों की बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से बिजली महंगी की जा रही है, वहीं जनता घंटों की कटौती झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनहित के मुद्दों से पूरी तरह बेखबर हो चुकी है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे, पानी की सप्लाई बाधित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.