गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी में बिजली कटौती और ट्रिपिंग के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ट्रिपिंग रहती है। हर 30 मिनट में पांच से दस मिनट की ट्रिपिंग हो रही है। शहर के लालकुआं और विजयनगर क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है। लोगों ने बताया कि मंगलवार को नवयुग मार्केट में दोपहर तीन बजे से देर शाम तक कई बार बिजली ट्रिपिंग हुई। स्थानीय निवासी सुमित गुप्ता ने बताया कई दिन से ट्रिपिंग की समस्या रही। ऐसे में परेशानी उठानी पड़ रही है। घरेलू उपकरण के फुंकने का डर रहता है। पटेलनगर, लोहियानगर, जटवाड़ा आदि इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रही। लोगों ने बताया नो ट्रिपिंग जोन घोषित होने के बाद भी इस तरह की समस्या झेलनी पड़ रही है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। गोविंदपुर...