लखनऊ, मार्च 29 -- -परिषद का आरोप कि बैठक में होनी चाहिए थी 24 घंटे बिजली देने पर चर्चा लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि यूपी में निजी घरानों को लाने के लिए रेड कारपेट बिछाने की तैयारी है। वर्मा ने आरोप लगाया कि शनिवार को लखनऊ में हुई केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा बनाए गए मंत्री समूह की तीसरी बैठक का हिडन एजेंडा प्रदेश में बिजली कंपनियों का निजीकरण ही था। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य मुद्दा होना चाहिए था कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली कैसे दी जाए। लेकिन हर साल बिजली दरों में कैसे बढ़ोतरी कराई जाए और निजीकरण के लिए क्लीन स्लेट कैसे तैयार किया जाए इन मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है जहां आज भी रोस्टर व्यवस्था लागू है और ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.