पटना, अगस्त 8 -- राज्य सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की है। उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 अगस्त को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के बिजली उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। बिजली कंपनी के अनुसार, इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में चार संवाद स्थल तय किए गए हैं। साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल/जिलास्तर पर भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है। इस प्रकार 3000 संवाद स्थलों के माध्यम से 15 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री सीधा संवाद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.