खगडि़या, अगस्त 13 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर, ब्रम्हा इंटर स्कूल पिपरा मैदान परिसर, मध्य बोरने पंचायत के कैथी हटिया एवं पूर्वी बोरने पंचायत के काली मंदिर स्थान सोनवर्षा में मंगलवार को बिजली उपभोक्ता से सीएम नीतीश कुमार का सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोगों से संवाद किए। कार्यक्रम में विद्युत पदाधिकारी , कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपभोक्ताओं ने भी भागीदारी की। मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विद्युत उपभोक्ता को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने के घोषणा पर मुख्यमंत्री का उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के...