लखनऊ, नवम्बर 26 -- फोटो भी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बुधवार को शक्ति भवन के बाहर प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद संगठन पदाधिकारियों व निदेशक (कार्मिक प्रबंधन व प्रशासन) के मध्य वार्ता में बनी सहमित के बाद प्रदर्शन को स्थगित किया गया। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रबंधन अपने ही 2017 के आदेश का उल्लंघन कर कर्मचारियों को हटा रहा है। उनकी मुख्य मांगें थीं कि 2024-25 में हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए, 60 वर्ष की आयु तक काम करने की अनुमति दी जाए, 55 वर्ष का हवाला देकर हटाए गए कर्मचारियों को भी बहाल किय...