शामली, जनवरी 30 -- क्षेत्र के गांव कनियान में स्थित बिजलीघर पर एक स्थानीय युवक ने वहां पर तैनात संविदा कर्मी सब स्टेशन ऑपरेटर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित कर्मचारी ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को गांव कनियान के टाउन फीडर में फॉल्ट आने से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। इसे ठीक करने के लिए लाइनमैन रविंद्र ने बिजलीघर से शटडाउन लेकर काम शुरू किया था। इसी दौरान पीड़ित संविदा कर्मी सब स्टेशन ऑपरेटर बबलू कुमार पुत्र सोहनवीर कुछ स्टाफ के साथ बिजलीघर में बैठे हुए थे। तभी गांव निवासी परवीन पुत्र भुरू वहां पहुंचा और बबलू कुमार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बबलू ने इसका...