बुलंदशहर, जून 5 -- शिकारपुर। तहसील क्षेत्र के बिजलीघर एक बिजलीघर में लाइनमैन का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पावर कॉरपोरशन में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो शिकारपुर के गांव कैलावन बिजलीघर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में विद्युत कर्मचारी बिजलीघर में बैठकर जाम छलकाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पावर कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों ने संज्ञान ले लिया है। इस संबंध में एक्सईएन शिकारपुर मनीष मथुरिया ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम संज्ञान में आया है। एसडीओ देवराज सिंह से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीओ की जांच रिपोर्ट आने पर लाइनमैन के खिलाफ संबंधित कार्रवाई की जाएगी। --
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.