बागपत, जुलाई 12 -- एक बार फिर से बड़ौत शहर के आधे हिस्से की विद्युत आपूर्ति पटरी से उतर गई। 6 घंटे तक अधिकांश कालोनियों, गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही जिससे उपभोक्ता भीषण गर्मी और उमस से बिलबिला उठे। दरअसल, गुरुवार की रात्रि विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजलीघर के केबल बक्शे में आये फाल्ट से विद्युत वितरण खंड प्रथम से जुड़े आधे शहर समेत दर्जनों गांवों में विद्युत संकट गहरा गया। शिकायतों के बाद बड़ौत शहर के ज्यादातर हिस्सों की आपूर्ति तो सुचारू हो गई, लेकिन बिजरौल रोड, शाहमल एनक्लेव, पटेल नगर, रामबाग कालोनी, पांडव नगर, सुमेर कालोनी, बावली रोड पर विद्युत आपूर्ति 6 घन्टे तक चौपट रही। भीषण गर्मी और उमस में बच्चे-बूढ़े बिलबिला उठे। उपभोक्ता फ़ोन घुमाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। रात्रि एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.