उरई, जनवरी 19 -- जालौन। नगर की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बिजलीघर की आवश्यकता है। नगर में बिजलीघर की स्थापना के लिए पूर्व एसडीओ ने प्रयास किए थे। उनके प्रयासों के बाद शासन से स्वीकृति मिल गई है लेकिन बिजलीघर के लिए आवश्यक जगह न मिलने के कारण उसका निर्माण नहीं हो पा रहा है। नगर के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बिजलीघर के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग की है। जिससे गर्मी से पूर्व नगर की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। नगर की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक और बिजलीघर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए तत्कालीन एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने प्रयास किया था। उनके प्रयासों के चलते नगर में पांच एमवीए के एक बिजलीघर की स्थापना की शासन से अनुमति मिल गई थी। नगर के अशफाक राईन, बृजमोहन कुशवाहा, लोके...