कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की केस्को शाखा ने परेड बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन निजीकरण, श्रम संहिता और इलेक्ट्रिसिटी बिल में संशोधन के विरोध में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण के विरोध में देशभर के 10 बड़े मजदूर संगठनों का समर्थन मिलने से लगातार 408 दिनों से संघर्षरत उप्र के बिजली कर्मियों में भारी उत्साह है। संयोजक भगवान मिश्रा ने बताया कि निर्णय लिया गया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.