रायपुर, जून 15 -- छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी भी जारी है। वहीं गर्मी और उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज और 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। अचानक तेज हवा भी चल सकती है। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे की संभावना है। बारिश का मुख्य क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र से आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।जानिए कहां कौन सा अलर्ट जारी हुआ रायपुर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.