चतरा, जून 24 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में व्याप्त बिजली, पानी संकट के विरोध में भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। इसी को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह मुख्यालय प्रभारी भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा शामिल हुए। धरना कार्यक्रम में भाजपा ने झारखंड सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामदेव सिंह भोगता ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गूंगी बहरी, स्वार्थ लोलुप तथा निकम्मी सरकार है। चतरा में हो रहे बिजली व पानी संकट को लेकर उन्होंने झारखंड सरकार को जिम्मेवार ठहराया। इस धरना प्रदर्शन में सुबोध सिंह गुडू, संजय प्रजापति, दिनेश यादव, शिवकुमार चौबे, प्रदीप रावत, नगर सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.