हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी। 31 मार्च तक बिजली, पानी का बिल जमा नहीं करने वालों की अब आरसी कटेगी। इसके लिए विभागों ने सूची बनानी शुरू कर दी है। जल्द ही इसे प्रशासन को सौंपकर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जल संस्थान और ऊर्जा निगम ने एक जनवरी से 31 मार्च तक बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नोटिस जारी करने के साथ ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इसके बाद भी कई लोगों ने अपने बकाए का भुगतान जमा नहीं कराया। अब इनके खिलाफ विभाग आरसी काटने की तैयारी कर रहे हैं। विभाग बकाएदारों की सूची बना रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार और जल संस्थान के ईई रविशंकर लोशाली ने बताया कि जल्द ही अग्रिम कार्रवाई के लिए सूची बनाई जा रही है। इसके पूरा होते ही सूची प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.