बिजनौर, मई 15 -- दो सहेलियां साथ रहने के लिए घर छोड़कर चली गईं। तीन दिन पहले दोनो सहेलियां थाने पहुंची थी और शादी करने की अनुमति मांगी थी। बालिग होने के चलते दोनों को पुलिस ने नहीं रोका था। अब एक युवती की मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। अफजलगढ़ थाने के गांव निवासी महिला के पति की काफी पहले मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी को बेटे की तरह पाला। जिसके चलते लड़की का रहन सहन लड़कों की तरह हो गया। युवती ने घर चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर काम किया। यहां तक कि ई-रिक्शा चलाकर मां और बहन की जिम्मेदारी उठाई। इस दौरान युवती का प्रेम प्रसंग अपनी सहेली के साथ हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। तीन दिन पूर्व दोनों सहेलियां अफजलगढ़ थाने पहुंच गईं और शादी करने की अनुमति मांगी। बालिग होने के चलते पुलिस ने दोनों को साथ जाने से न...