नोएडा, जनवरी 20 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बिजनौर के मंदिर में मूर्तियों के चक्कर काटने वाले कुत्ते को इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर-135 स्थित शिवालय एनिमल सेंटर लाया गया है। यहां उसकी स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें कई परेशानी सामने आईं। आस्था का केंद्र बने इस कुत्ते का नाम भैरव रखा गया है। बिजनौर के मंदिर में हनुमानजी और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की परिक्रमा लगाते यह कुत्ता दो दिन पहले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी के भी हटाने पर वह नहीं हटा। देखते-देखते यह लोगों के बीच आस्था का केंद्र बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल इस कुत्ते की गतिविधि देखकर शिवालय एनिमल सेंटर के संस्थापक संजय महापात्र ने अपने डॉक्टरों के साथ मिलकर इसके इलाज की तैयारी की, क्योंकि इस तरह की स्थिति कुत्ते में किसी न किसी तरह की बीमारी होने की आशंका दर्शा रही थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.