बिजनौर, फरवरी 19 -- बिजनौर। जनपद के वाहन स्वामियों के लिए 20 और 21 फरवरी को उप संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में दो दिवसीय परिवहन मेला आयोजित किया जाएगा। मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। मेले में दोपहिया, तिपहिया मोटर कैब, ई-रिक्शा, मोटर कैब, मैक्सी कैब तथा 7500 किलोग्राम तक सकल भार वाले हल्के वाहनों सहित विशेष प्रयोजन यानों पर लागू एकमुश्त कर (ओटीटी) व्यवस्था के नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वाहन मूल्य के आधार पर कर निर्धारण, गणना, भुगतान की प्रक्रिया और समय सीमा के संबंध में अधिकारी मार्गदर्शन करेंगे। एआरीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह ने बताया कि मेले में वाहन स्वामियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर कर भुगतान व समायोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने वाहन स्वामियों से मेले का लाभ उठाने की अपील की है। ...