बिजनौर, फरवरी 24 -- पुलिस विभाग द्वारा खेल भावना को बढ़ावा देने और जवानों की फिटनेस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बरेली जोन स्तर पर तीन दिवसीय अंर्तजनपदीय पुलिस बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता आज होगी। इसमें विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा लेंगी। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी करेंगे। वहीं 28 फरवरी को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता का आगाज 25 फरवरी की सुबह 9 बजे से मार्च पास्ट के साथ होगा। इसके बाद बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी। एसपी अभिषेक झा के अनुसार इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से पुलिसकर्मियों में आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना मजबूत होती है। साथ ही शारीरिक फिटनेस भी...