अमरोहा, सितम्बर 1 -- गजरौला, संवाददाता। रविवार सुबह बिजनौर बैराज से 125289 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि इससे ज्यादा पानी तिगरी गंगा से डिस्चार्ज हो गया। जिसके चलते तिगरी गंगा का जलस्तर स्थिर रहा। बाढ़ खंड विभाग के मुताबिक जलस्तर जल्द ही सामान्य हो जाएगा। बीते तीन दिन से तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था लेकिन दो दिन पहले जलस्तर दस सेमी घटकर 200.60 मीटर हो गया था। रविवार को भी जल स्थिर रहा। बाढ़ खंड के मुताबिक रविवार को तिगरी गंगा का जलस्तर 200.60 मीटर दर्ज किया गया। वहीं खादर क्षेत्र में शीशोवाली, दारानगर, ढाकोवाली समेत अन्य कई गांवों के आसपास बाढ़ के हालात बने हैं। जाटो वाली, मंदिर वाली बुड्ढी समेत कई गांवों के अंदर तक पानी घुस गया है। बाढ़ खंड के रिकार्ड में जलस्तर भले नहीं बढ़ रहा हो लेकिन खादर क्षेत्र के गांवों के हालात पानी की वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.