बिजनौर, जनवरी 2 -- जिले में पंचायत चुनाव को लेकर अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया था। जिले की सभी पांचों तहसीलों में 2323761 वोट है। 24 से 30 दिसम्बर तक मतदाता सूची पर दावे और आपत्तिया मांगी गई थी। बिजनौर तहसील में वोट बढ़ने के लिए 12462 आपत्तियां, नाम में संशोधन के लिए 840 आपत्तियां और नाम काटने के लिए 2172 आपत्तियां आई है। बता दें कि जिले में छह जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। पंचायत चुनाव को लेकर अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पिछले दिनों हो गया है। बतादें कि पिछले 2021 के पंचायत चुनाव में जिले की पांचों तहसीलों में 2224070 वोट थे जो इस बार बढ़कर 2323761 हो गए हैं। पिछले पंचायत चुनाव से इस बार करीब 99 हजार वोट बढ़ गए हैं। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने पर अब दावे और आपत्तियों मांगी गई। मतदाता सूची पर दावें और आपत्तियां 24 दिसम...