बिजनौर, फरवरी 21 -- बेसिक शिक्षा परिषद की मण्डल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से जिला संभल के चंदौसी मे किया गया। जिसमें बच्चों ने सुन्दर सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अलग -अलग खेलों मे बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जिला बिजनौर के बच्चों ने अनेक प्रतियोगिताओं मे गोल्ड मेडल जीतकर जिले को चैंपियन बनाया। जिला बिजनौर के कम्पोजिट विद्यालय, नारायणपुर, विकास -खंड-आंकू के 4 बच्चों भानु, प्रिंस, वंशिका व प्रियांशु ने अपने अपने भार वर्ग मे कुश्ती मे गोल्ड मैडल व मुस्कान ने शतरंज मे गोल्ड मैडल प्राप्त कर स्टेट के लिए क्वालीफाई कर अपने विद्यालय व शिक्षकों का मान बढ़ाया। बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विपिन कुमार व विद्यालय के समस्त स्टाफ तिलका रानी चौहान, प्रतिभा चौधरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.