मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने मीरापुर में मोंटी तिराहे पर रूट डायवर्जन के लिए बेरिकेडिंग लगा दी तथा मीरापुर से बिजनौर की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहनों को मोंटी तिराहे पर रोक दिया गया। जिसके चलते मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी व पानीपत खटीमा राजमार्ग पर भारी वाहनों की लम्बी कतारें लग गई तथा यहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।स्थानीय नागरिकों व स्कूली वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन किया जाता है। जिसमें मेरठ -दिल्ली से हरिद्वार जाने वाले वाहनों तथा सहारनपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को मीरापुर से होकर भेजा जाता है। जिसके लिए प्रशासन ने शुक्रवार से रुट डायवर्जन लागू कर दिया तथा मीरापुर में मोंटी तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.