बिजनौर, मार्च 8 -- नांगलसोती। सौफतपुर में चोरों ने फिर एक घर का दरवाजा खटखटाया। घर की महिलाओं ने इन्हें दरवाजे की जाली से देखकर शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुवार देर रात गांव सौफतपुर निवासी विजेंद्र सिंह अपने पुत्रों के साथ एक विवाह समारोह में गए थे, घर पर महिलाएं थी। रात में लगभग 12 बजे चोरों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिलाएं उठी और दरवाजे के नीचे लगी जाली में देखा तो तीन लोग खड़े थे जिन्हें देखकर महिलाओं ने शोर मचा दिया तो चोर बाइक पर सवार होकर भाग गए। आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव व आसपास चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। छह दिन पूर्व रविवार रात में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.