बिजनौर, फरवरी 20 -- शहर कोतवाली क्षेत्र की चांदपुर चुंगी पर शुक्रवार को दिनदहाड़े पांच युवकों ने चांदपुर डिपो की एक रोडवेज बस में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने बस में तोड़फोड़ की, महिला परिचालक से अभद्रता के मारपीट और बचाव में चालक को भी पीटा। आरोप है कि युवक महिला परिचालक से नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। महिला परिचालक ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया हुए, तहरीर दी है। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे चांदपुर डिपो की यूपी 23टी -3542 बस रोजाना की तरह सवारियां लेकर चांदपुर जा रही थी। बस पर चालक हेमंत कुमार व परिचालक रशीदा थी। रामलीला तिराहे से 5 युवक बस में सवार हुए और स्याऊ का टिकट बनवा लिया। इस दौरान युवक पैसों को लेकर परिचालक रशीदा से झगड़ने लगे और मारप...