बिजनौर, फरवरी 23 -- योनो एसबीआई एकाउंट खोलने के नाम पर मोहल्ला इस्लामनगर निवासी व्यक्ति के साथ 295000 रुपये का साइबर फ्रॉड हो गया। रविवार को मोहल्ला इस्लामनगर निवासी खुर्शीद अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 20 फरवरी को उसके मोबाइल नम्बर पर एक कॉलर ने उससे योनो एसबीआई चलाने के लिए कहा। उसकी सहमति के बाद व्हाटसएप पर आये लिंक को क्लिक किया, उसके यूपी ग्रामीण बैंक के दो खाता नम्बरों से 25-25 हजार के चार-चार ट्रांजेक्शन से दो लाख रुपये व पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 95 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन सहित दोनों खातों से कुल 295000 रुपये निकल गए। इसके बाद जिस नम्बर से फोन आया था, वह मोबाइल नम्बर और व्हाटसप से लिंक डिलीट हो गये। पीड़ित ने तुरंत बैंक जाकर अपने बैंक अकाउन्ट फ्रीज करा दिये और 22 फरवरी को ही 1930 साइबर हेल्प लाईन नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करादी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.