बिजनौर, फरवरी 13 -- बीमारी से परेशान एक युवक ने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर एक तमंचा खोखा में कारतूस देसी शराब के दो पव्वे और कुछ खाने का सामान मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव टुंगरी निवासी जसराम का 25 वर्षीय पुत्र विपिन करीब डेढ़ वर्ष से बीमार चल रहा था। जिससे वह तनाव में रहता था। गुरुवार की दोपहर विपिन घर पर बिजनौर से दवाई लेने की बात कह कर बाइक से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जब काफी समय तक कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान जसराम के ईख के खेत में उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विपिन की कनपटी में दायी तरफ गोली लगी हुई थी। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.