बिजनौर, फरवरी 11 -- चांदपुर। नगर के मोहल्ला चिम्मन में मंगलवार देर रात बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण तथा दो लाख 40 हजार रुपये को चोरों ने चुरा लिया। सूचना मिलते ही सीओ व प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मोहल्ला चिम्मन निवासी मनोज कुमार मित्तल पुत्र स्व:सतीश चंद्र मित्तल ने बताया वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में किरतपुर गया था। मंगलवार देर रात जब वह अपने घर पहुंचा तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा देख होश उड़ गए। कमरे में रखी सेफ-अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख 40 हजार रुपये चुरा लिए। पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...