बिजनौर, अगस्त 20 -- स्योहारा। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि किशोर घायल हो गया। ग्राम अमीनाबाद निवासी 18 वर्षीय गौरव पुत्र स्वर्गीय तुलाराम बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान सामने एक ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा 16 वर्षीय खेमराज पुत्र वीर सिंह निवासी रुस्तमपुर थाना हल्दौर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी केंद्र स्योहारा लाया गया जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया तथा खेमराज की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके दादा उदल सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी अमीनाबाद की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक छत्रपाल सिंह पुत्र जगत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.