बिजनौर, फरवरी 17 -- चांदपुर। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव तोफापुर में एक ट्यूबवेल के कुएं में गुलदार गिर गया। सूचना वन विभाग की टीम दी गई है। टीम मौके पर पहुंची। तहसील क्षेत्र के गांव तोफपुर के जंगल उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब किसान अपने खेत पर गया और बंद पड़े ट्यूबवेल के कुएं में एक गुलदार को देखा। तोफापुर निवासी किसान वीरेंद्र का चांदपुर पैजनियां मार्ग पर खेत है। किसान जंगल गया तो कुएं में गुलदार देखकर होश उड़ गए। किसान ने सूचना वन विभाग व पुलिस को दी। मौके पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...