मेरठ, दिसम्बर 1 -- नजीबाबाद, संवाददाता नजीबाबाद के ग्राम धनसिनी में एक खेत में रखे गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया, जिसे वन विभाग की टीम जालपुर नर्सरी में ले गई है। सोमवार को नजीबाबाद के ग्राम धनसिनी में एक गुलदार पिंजरे में फंस गया। बताया गया कि एक किसान के खेत में गुलदार को पकड़ने के उद्देश्य से पिंजरा लगाया गया था। सुबह लोगों ने देखा कि पिंजरे में गुलदार फंसा हुआ था। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे को अपने साथ जबलपुर नर्सरी ले गई। डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह ने बताया कि पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार लगभग दो से ढाई वर्ष उम्र की है। गुलदार को जालपुर नर्सरी में रखा गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...