बिजनौर, जनवरी 19 -- नजीबाबाद। ट्रेन आने से पहले ही नजीबाबाद स्टेशन पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। नहटौर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 85 वर्षीय सरदार महेंद्र सिंह काफी समय से बीमार थे। उनका पुत्र अमरजीत सिंह और पुत्रवधू मनजीत कौर उपचार के लिए लुधियाना ले जा रहे थे और स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी अचानक उनकी मौत हो गई। महेंद्र सिंह की मौत होने पर परिजन वापस नहटौर जाने के लिए साधन देख रहे थे, उन्होंने टैक्सी बुलाई लेकिन तभी किसी ने नजीबाबाद में संचालित निशुल्क एंबुलेंस सेवा को फोन कर दिया। सूचना पर समाजसेवी वसीम कुरैशी की निशुल्क एंबुलेंस लेकर चालक सलीम व सहयोगी महफूज रेलवे स्टेशन पहुंचा और मृतक को नहटौर पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.