बिजनौर, मई 9 -- नांगल सोती। गांव लालपुर मान में बकायदारों के कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत विभाग की टीम का किसानों ने जमकर विरोध किया। विरोध के चलते काटे गए कनेक्शन जोड़ने के बाद ही किसान शांत हुए। शुक्रवार दोपहर विद्युत विभाग नजीबाबाद अधिशासी अभियंता रामकुमार, एसडीओ राहुल यादव, जेई ध्रुव कुशवाहा की मौजूदगी में बिजली विभाग की टीम गांव लालपुर मान पहुंची। टीम ने बकायदारों के कनेक्शन काटने शुरू किए। भनक लगते ही भाकियू प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, जिला महासचिव विजय पहलवान, अमरीश कुमार, प्रमोद कुमार के नेतृत्व में किसान एकत्र हो गए और विभागीय टीम द्वारा काटे जा रहे कनेक्शनों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि गन्ना भुगतान आने के साथ किसान बिजली बिलों का बकाया भी जमा कर रहे हैं। प्रदेश सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि गर्मी शुरू होते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.