बिजनौर, मार्च 8 -- धामपुर। ग्राम मंधी निवासी एक व्यक्ति के खेत में खड़े शीशम के तीन पेड़ काटकर चोर चोरी कर ले गए। पुलिस लकड़ी नूरपुर रोड स्थित ग्राम उमरी की टाल से पुलिस बरामद कर कोतवाली ले आई। ग्राम मधीं निवासी तेजवीर सिंह पुत्र प्रवीण सिंह के खेत में तीन शीशम के पेड़ खड़े थे। रात्रि किसी समय कुछ चोर तेजवीर सिंह के खेत पर पहुंचे और खेत पर खड़े तीन शीशम के पेड़ काटकर धामपुर नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम उमरी की एक लकड़ी की टाल पर ले जाकर डाल दिए। पेड़ स्वामी को इस बात का जब पता चला तो वह वहां पहुंचा तो टाल स्वामी बगले झांकने लगा। सूचना पाते ही पुलिस लकड़ी की टाल पर पहुंची और लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर अपने साथ कोतवाली ले आई जहां पुलिस टाल स्वामी से पूछताछ करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.