बिजनौर, अप्रैल 10 -- थाने में भारतीय किसान यूनियन का धरना नगीना सीओ तथा भाकियू जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष से वार्ता के बाद देर रात समाप्त हो गया हो। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता की पकड़ी बोलेरो गाड़ी छोड़ दी। थाना परिसर में भाकियू जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, सोनू, बलजीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और धरना देकर बैठ गए। देर रात्रि सीओ नगीना अंजनी कुमार थाने पहुंचे तथा भाकियू कार्यकर्ताओं से बात की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। इस दौरान एक भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता ने अपने शरीर को दिखाया जिस पर पुलिस द्वारा लाठी बरसाई गई थी। कार्यकर्ता विवेक कुमार की बोलेरो गाड़ी पुलिस थाने ले आई थी। दोनों पक्षों में हुई समझौता वार्ता के बाद पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी। वार्ता के दौरान सीओ नगीना अंजनी क...