बिजनौर, अगस्त 8 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव बेर में पशुओं को चारा डालते समय युवक को सांप ने काट लिया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह चार बजे गांव बेर निवासी आकाश कुमार 19 वर्ष पुत्र तेजपाल सिंह अपने पशु को चारा डाल रहा था। चारा डालते समय वहां बैठे सांप ने उसके हाथ में काट लिया। युवक को सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर लाया गया। पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के लिए एंटीवेनम इंजेक्शन देकर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.