बिजनौर, जनवरी 16 -- क्षेत्र के गांव फतेहाबाद में स्कूटी से जंगल से चारा लेने गयी महिला की अज्ञात चोरों ने स्कूटी चोरी कर ली। गुरुवार की दुपहर को गांव फतेहाबाद निवासी दीपिका रघुवंशी पत्नी देवेन्द्र चौहान मुरादाबाद रोड से फतेहाबाद रोड स्थित अपने खेत से चारा लेने के लिये स्कूटी से गई थी। खेत के बाहर अपनी स्कूटी खडी कर चारा लेने चली गई, तभी दो अज्ञात व्यक्ति बिना प्लेट की मोटर साईकिल से आये और स्कूटी उठाकर ले गये। शोर मचाने पर आये लोगो के एक मोबाइल से पीआरवी 112 ओर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। पीड़िता ने रिपोर्ट लिखाकर पुलिस से स्कूटी बरामदगी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.