बिजनौर, मार्च 19 -- गृह कलह के चलते अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पत्नी से विवाद के चलते अधेड़ तनाव में चल रहा था। परिजनों कानूनी कार्यवाही करने से इंकार किया है। थाना किरतपुर के मौहल्ला अम्बेडकर निवासी राकेश (42) पुत्र भुरे सिंह तनाव में चल रहा था। मंगलवार की देर शाम राकेश शौच के लिये घर में बनी टायलेट में गया था। जब वह काफी देर तक भी बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर टायलेट का दरवाजा तोड़ा कर राकेश को बाहर निकाला गया। अंदर राकेश बेहोश पड़ा था। स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिस कारण राकेश मानसिक तनाव में रहता था। उसके 10 वर्षीय एक बेटा भी है। कहा जा रहा है कि मानसिक तनाव व क्लेश के कारण ही राकेश ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.