बिजनौर, फरवरी 16 -- कोहरे के कारण बिजनौर मार्ग पर दो ट्रक के टकराने के बाद कई अन्य वाहन भी आपस मे भीड़ गये। अहीरपुरा में गन्ना क्रय केंद्र पर खड़े एक गन्ना लदे ट्रैक्टर का पहिया भी टूट गया। दुर्घटना में दो ट्रकों के चालक घायल हो गए। सोमवार को बिजनौर हाइवे पर क्षेत्र के ग्राम अहीरपुरा के पास कोहरे के कारण दो ट्रक की आपस में हुई भिड़ंत होगयी। दोनो तर्क चालक घायल हो गए। ट्रकों की भिड़ंत के बाद दो अन्य वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से भिड़ गए। अहीरपुरा के गन्ना क्रयकेन्द्र पर खड़ा एक ट्रेक्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के के बाद गांव खजुरी से अहीरपुरा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। घायल चालको योगेंद्र पुत्र सत्यपाल निवासी कुनाल, जानसठ तथा अशोक पुत्र बाबूराम निवासी पूरनपुर, पीलीभीत को सीएचसी पह...