रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के बिजटी गांव में शुक्रवार रात में चोरों ने चार घरों में धावा बोला। इसमें तीन घरों में ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए हैं। जबकि एक घर में चोरी का प्रयास किया। शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बिजटी निवासी प्रदीप सिंह पुत्र बाज सिंह एयर फोर्स में सर्विस करते हैं। उनके घर में ताला लगा हुआ है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर चोरी की है। वहीं लवजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह परिजनों के साथ काशीपुर गए थे। चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात व सामान चोरी किया है। इसी गांव में सेना में कार्यरत दलजीत सिंह पुत्र दिलावर सिंह का घर है। ग्राउंड फ्लोर में परिजन रहते हैं। पहली मंजिल में ताले तोड़कर सामान व नकदी चोरी की गई है। जबकि सेना में तैनात चरनजीत सिंह पुत्र इन्द्राज सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.