अयोध्या, मई 25 -- सोहावल,संवादाता। सोहावल तहसील में हुई शिकायत के बाद एसडीएम ने चकमार्ग की जमीन पर अतिक्रमण कर कराई गई प्लाटिंग को ध्वस्त कराया है। तहसील प्रशासन से शिकायत हुई थी कि राजस्व ग्राम बिछिया स्थित गाटा संख्या 333 अभिलेखों में चकमार्ग के खाते में दर्ज है। जिस पर कुछ लोगों ने अवैध प्लाटिंग कर कब्जा कर लिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सोहावल अभिषेक कुमार सिंह ने राजस्व व पुलिस प्रशासन के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और जमीन की पैमाईश कराई। पैमाइश में शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद एसडीएम ने बुलडोजर मंगवा चकमार्ग की जमीन पर हुई अवैध प्लाटिंग तथा निर्माण को ध्वस्त करवा दिया। एसडीएम सोहावल अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बिना नक्शा व तहसील की एनओसी तथा अन्य नियमों के विपरीत जो भी प्लाटिंग की गई है,उसे ध्वस्त कराने के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.