मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत 10 दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंचे जिला पर्यवेक्षक मानस चौधरी ने कहा कि वे बिछड़े कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ेंगे। इसके लिए वह वर्षों से उपेक्षित पुराने कांग्रेसियों के घर तक जाएंगे। उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की राय के बिना अध्यक्ष थोपे जाते हैं। कार्यकर्ता ही कांग्रेस के प्रखंड से लेकर जिलाध्यक्ष तक चुनेंगे। इसको लेकर वे हर प्रखंड में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ सलाह-मशविरा करेंगे। तिलक मैदान स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला पर्यवेक्षक (उड़ीसा कांग्रेस के नेता व इंटक के राष्ट्रीय सचिव) मानस चौधरी ने कहा कि सृजन अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लो...