संतकबीरनगर, जून 18 -- संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के खुरहटा गांव निवासी सात वर्षीय बालिका की बिच्छू के दंश से मौत हो गई। गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा की बेटी काव्या सात वर्ष सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे के लगभग कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसे बिच्छू ने डश लिया। इसकी जानकारी काब्या ने परिजनों को दी। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर हालत खराब होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.