पूर्णिया, जून 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रुक-रुक कर हो रही वर्षा से मक्का किसान तबाह होकर रह गए हैं। वर्षा के कारण किसानों का मक्का सूख नहीं रहा है। इसके अलावा उन्हें मक्का रखने के लिए जगह भी नहीं है तो आनन-फानन में बिचौलिया के हाथ किसान मक्का बेच रहे हैं। ऐसे में इस साल मक्का किसानों को काफी परेशानी हुई है। बताया जा रहा है कि मार्केट में मक्का की दर 22 सौ प्रति क्विंटल है, लेकिन गांव में कोई बड़ा खरीदार नहीं पहुंच रहा है। जिसे किसान मजबूर होकर 2000 से 2100 रुपए प्रति क्विंटल में बिचौलिए के हाथ मक्का थमा रहे हैं। इस प्रकार गांव में बिचौलिया की चांदी कट रही है। मौसम से तंग किसान मक्का औने पौने दाम पर बेच रहे हैं। मालूम हो कि जिले में इस बार 1 लाख 19 हजार हेक्टेयर के करीब मक्के की खेती हुई जिसमें भारी पैमाने पर मक्के की उपज हुई ह...